सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में जमकर उड़े रंग-गुलाल
08-Mar-2026 4:08 PM
जिला भाजपा कार्यालय में जमकर उड़े रंग-गुलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़,  8 मार्च।
होली  पर जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा  जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग - गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व उत्साहपूर्वक होली खेली । पूरे परिसर में रंग, गुलाल और हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने की ।
 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे, वहीं भाजपा प्रदेश उपा. जगन्नाथ पाणिग्रही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे ने कहा कि- होली प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि - ऐसे पर्व हमें एक - दूसरे के करीब लाने और आपसी मतभेदों को भुलाने का अवसर देते हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि - होलिका दहन के साथ हमें अपने मन के दस प्रकार के मनोविकारों को भी जलाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि - जीवन में सद्भावना, सहानुभूति, सरलता और सहजता जैसे गुणों को अपनाकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं।
 जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि - होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरें, डीडीसी शिवकुमारी अनिल साहू, डॉ दिनेश जांगड़े, अरुण गुड्डू यादव, भरत जाटवर , बरत साहू, जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, अमित तिवारी, निखिल केसरवानी, ओमकार केसरवानी के साथ ही सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर रंगों के पावन पर्व को उल्लास व उत्साह पूर्वक मनाया ।
 


अन्य पोस्ट