सारंगढ़-बिलाईगढ़

रंगों में सराबोर हुए लोग
06-Mar-2026 4:38 PM
रंगों में सराबोर हुए लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 6 मार्च। नगर के बनिया पारा में होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही । सभी ने मिलकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का वातावरण सरलता, सौहार्द और शांतिपूर्ण बना रहा। सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभ कामनाएं देते नजर आए। इस दौरान लगभग 1000 लीटर के प्लास्टिक टब बनाकर रंगों की होली खेली गई, जिसमें बच्चे, युवा और महिला सभी उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

रंगों की बौछार के बीच पूरा माहौल उत्सव मय और आनंदमय हो गया। इस तरह के आयोजन समाज में एकता, भाईचारे को मजबूत करते हैं । कार्य क्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट