सारंगढ़-बिलाईगढ़

दो सौ जोड़ों की शादी जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
11-Feb-2026 8:17 PM
दो सौ जोड़ों की शादी जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण, सारंगढ़ में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि यह अवसर सभी के जीवन में महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवदंपतियों को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना के माध्यम से पात्र वर-वधुओं को विवाह के लिए सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को निर्धारित 50 हजार रुपये की सहायता राशि में से 35 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। यह राशि शासन द्वारा सीधे संबंधितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया।


अन्य पोस्ट