सारंगढ़-बिलाईगढ़

50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया
30-May-2026 6:44 PM
50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 मई। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिवस में सारंगढ़ , बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक  निरीक्षण किया गया और पायी गईं कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया, उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट