सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 10 फरवरी। अशोका पब्लिक स्कूल में 7 फरवरी को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विशाल पाण्डेय के द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को आगामी वार्षिक परीक्षा के स्ट्रेस से बाहर निकलने के तरीकों के साथ-साथ अपने करियर निर्माण के लिए मोटिवेट किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल पाण्डेय, प्राचार्य जे. मिश्रा एवं उप प्राचार्या प्रीति अवस्थी के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंचासीन महानुभावों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। तनाव मुक्त परीक्षा से संबंधित इस कार्यशाला में बच्चों के साथ साथ उनके पैरेंट्स भी उपस्थित रहे।
पालकगण एवं बच्चों ने खुलकर अपने मन के बातों को विशाल सर के सामने रखा व संतोषप्रद प्रत्युत्तर पाकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस कार्यशाला में संस्था के संरक्षक राजेश अग्रवाल, सीईओ संजय भूषण पांडे व संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।


