सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 5 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने इसे जनकल्याणकारी , आत्मनिर्भर, विकासोन्मुख और भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट बताया है । जालान ने कहा कि बजट में पंचायतों, ग्रामीण अधोसंरचना, सडक़ व आवास और जल जीवन मिशन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से होगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय है। कृषि , स्वरोजगार , कौशल विकास और डिजिटल सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेष रूप से ग्रामीण सडक़ों , आवास , बिजली और संचार सुविधाओं के लिए किए गए प्रावधानों से दूरदराज के क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा ।


