सारंगढ़-बिलाईगढ़

पहली बार हाफ मैराथन 12 को
03-Feb-2026 7:58 PM
पहली बार हाफ मैराथन 12 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 3 फरवरी
। खेल जगत में एक नया अध्याय जोडऩे जा रहा है। जिला प्रशासन के विशेष सहयोग , मार्गदर्शन से अराधना रुरल हेल्पेज़ फाउंडेशन की ओर से 12 फरवरी को शहर में पहली बार राज्य स्तरीय नशा मुक्ति युवा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।  आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि फिटनेस सामाजिक एकता, सारंगढ़ शहर के गौरव का उत्सव माना जा रहा है। 

आयोजकों के अनुसार मैराथन की शुरुआत सुबह होगी और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुबह 6 बजे भारत माता चौक बस स्टैंड सारंगढ़ के पास पहुंचकर धावकों का उत्साह बढ़ाएं। भारत माता चौक, आसपास का क्षेत्र इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य केंद्र होगा। जहां खिलाडिय़ों के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, शहर वासियों की उपस्थिति होगी ।

इस मैराथन में 8 किलोमीटर दौड़ लगाने होंगे। पुरस्कार विवरण प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए ट्रॉफी टी-शर्ट प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रु. ट्रॉफी टी-शर्ट प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार 5 हजार ट्रॉफी टी - शर्ट प्रमाण पत्र,  चतुर्थ पुरस्कार 2000 रुपए मेडल टी शर्ट प्रमाण पत्र व पंचम पुरस्कार 1500 मेडल टी शर्ट प्रमाण पत्र, छठवां पुरस्कार से दसवां पुरस्कार तक एक 1000 साथ ही मेडल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
11 से 20 वां तक अराधना बैग मेडल प्रमाण पत्र, 21वां से 25 वां तक के प्रतिभागियों को टी शर्ट और मेडल के साथ प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार दिया जाएगा। भाग लेने वाले धावक रजिस्ट्रेशन के लिए 7581058300, 7000734781 एवं 8319513300 में संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट