सारंगढ़-बिलाईगढ़

महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में
10-Nov-2022 10:27 PM
महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 10 नवंबर। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि बिलासपुर में पूरे प्रदेश से महतारी हुंकार रैली आयोजित हंै। जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला से सैकड़ों वाहनें महतारी हुंकार रैली के लिए जायेंगी।

तिवारी ने बताया कि भूपेश सरकार की दादागिरी उनकी नाकामियों को किसानों, व्यापारियों, नौजवानों और महिलाओं को घर घर जाकर हमें बतानी होगी कि - भूपेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्रों में अभी तक 26 वादों को छुआ तक नहीं हैं।

 झूठे वादे करके आम जनता को मूर्ख बनाने का ही काम कर रही है, जिससे प्रदेश की जनता नाराज हंै।

महतारी हुंकार रैली के माध्यम से हम शासन की नाकामयाबी को जनता के सामने रखेंगे। प्रदेश में 4 हजार से अधिक दुष्कर्म 16 सौ से अधिक यौन उत्पीडऩ, शराबबंदी न करके उल्टा घर पहुंच सेवा, कमीशन खोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22 हजार बहनों का रोजगार छीना, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ करो की मांगो के साथ महतारी हुंकार रैली आयोजित हंै।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निखिल केसरवानी ने बताया कि - हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं हमें किसानों, व्यापारियों, नौजवानों व महिलाओं के साथ जो भूपेश सरकार ने छल किया हैं। उसके खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन हम सबको मिलकर करना होगा।


अन्य पोस्ट