राजपथ - जनपथ

राजपथ-जनपथ : बढ़ती महंगाई के साथ सात आयोग...
11-Mar-2026 6:17 PM
राजपथ-जनपथ : बढ़ती महंगाई के साथ सात आयोग...

बढ़ती महंगाई के साथ सात आयोग...

आठवें वेतन आयोग का काम जैसे जैसे गति पकड़ रहा है वैसे  कर्मचारी और पेंशनरों की इसके लागू होने की तारीख पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आयोग ने सभी स्टेक होल्डरों से 30 अप्रैल तक नए वेतन भत्तों को लेकर अपने मांगें और सुझाव अपनी वेबसाइट पर मांगा है।

ऐसे में अक्सर एनालाइज़ होने वाली खास बातों में से एक है किसी पे कमीशन में कर्मचारियों की मिनिमम और मैक्सिमम बेसिक पे के बीच का रेश्यो (औसत) क्या होगा। इसे कम्प्रेशन रेश्यो भी कहा जाता है, जोकेंद्र सरकार की सेवाओं में सबसे कम और सबसे ज़्यादा बेसिक सैलरी के बीच के अंतर को दिखाता है।

अब तक के सभी 7 आयोगों में सबसे कम और सबसे ज़्यादा बेसिक सैलरी में  बढ़ती मंहगाई अनुसार वृद्धि होती रही है।

पहले सेंट्रल पे कमीशन (1946-47) के तहत, मिनिमम बेसिक पे रु. 55 प्रति महीना था, जबकि मैक्सिमम बेसिक सैलरी रु. 2,000 थी, जिससे कम्प्रेशन रेश्यो 1:36.4 हो गया।दूसरे सेंट्रल पे कमीशन (1957-59) के तहत, मिनिमम पे क्रह्य 80 प्रति महीना था, जबकि मैक्सिमम पे  3,000 रूपए प्रति महीना था, जिससे कम्प्रेशन रेश्यो 1:37.5 हो गया। यह सबसे ज़्यादा बेसिक पे और सबसे कम बेसिक पे के बीच अब तक का सबसे बड़ा गैप भी था।

तीसरे  पे कमीशन (1972-73) में, मिनिमम पे 196 रुपये प्रति महीना और मैक्सिमम पे 3,500 रुपये प्रति महीना था, जिसका कम्प्रेशन रेशियो 1:17.9 था।

चौथे सेंट्रल पे कमीशन (1986) में, मिनिमम पे 750 रुपये प्रति महीना और मैक्सिमम पे 8,000 रुपये प्रति महीना था, जिससे कम्प्रेशन रेशियो 1:10.7 हो गया।पांचवें सेंट्रल पे कमीशन (1996) में, मिनिमम पे 2,550 रुपये और मैक्सिमम पे 26,000 रुपये था, जिससे कम्प्रेशन रेशियो 1:10.2 हो गया। यह किसी भी पे कमीशन में अब तक का सबसे कम कम्प्रेशन रेशियो भी था।

छठे  आयोग ने (2006) में, मिनिमम सैलरी रु. 7,000 और मैक्सिमम सैलरी रु. 80,000 थी, जिससे कम्प्रेशन रेश्यो 1:11.4 हो गया। 7 वे आयोग ने  मिनिमम सैलरी रु.18,000 और मैक्सिमम सैलरी रु. 2,50,000 है, जिससे कम्प्रेशन रेश्यो 1:13.9 किया। और आठवें आयोग से केंद्रीय कर्मचारी संघ खासकर नेशनल फेडरेशन ऑफ पोस्टल आर्गनाइजेशन ने सबसे कम और सबसे ज़्यादा बेसिक सैलरी के बीच के गैप को कम करने के लिए 1:8 के कम्प्रेशन रेश्यो की है। 18 महीने बाद आयोग की रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।


अन्य पोस्ट