राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष कमल किशोर साहू व महामंत्री अमरनाथ साहू के मार्गदर्शन में तहसील साहू संघ व नगर साहू संघ डोंगरगांव के सहयोग से राजनीतिक प्रकोष्ठ जिला साहू संघ द्वारा वैक्सीन लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत प्रचार रथ को रवाना किया गया।
डोंगरगांव के कर्मा सामुदायिक भवन में मां कर्मा की पूजा-अर्चना पश्चात प्रचार रथ को जिला साहू संघ के संरक्षक व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या साहू ने सामाजिक ध्वज दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख वार्डों का भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। प्रचार रथ में छत्तीसगढ़ गीतों के साथ टीकाकरण कराने की अपील व सावधानी को प्रचारित किया गया। साथ ही उससे संबंधित पाम्प्लेट भी बांटे गए। कार्यक्रम में मदन साहू, डुमेश्वर साहू, हेमंत साहू, भुवाल साहू, अंजोर सिंह साहू, डिकेश साहू, पुरषोत्तम साहू, इंदु साहू, रामप्रकाश साहू, सुरेन्द्र साहू, विमल साहू, बिसनाथ साहू, गुमान साहू, महेश्वर साहू, हिमाचल साहू, ढालसिंह साहू, खेलन सारवा, घनश्याम साव आदि पदाधिकारी शामिल थे।