राजनांदगांव

निलेश छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव बने
21-Nov-2026 9:45 PM
निलेश छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश सचिव बने

राजनांदगांव, 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के राजनांदगांव के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के वाईस चेयरमैन व एक सेटेलाईट न्यूज चैनल के ब्यूरोचीफ निलेश कुमार श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उक्त मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे की अनुशंसा से किया गया है। उक्त यूनियन पत्रकारों के हित और अधिकारों के लिए सक्रिय रहती है। श्रीवास्तव की नियुक्ति से संगठन में हर्ष का माहौल है। 


अन्य पोस्ट