राजनांदगांव
सम्मान समारोह आयोजित
21-Nov-2026 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 21 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योग भवन पुष्प वाटिका राजनांदगांव में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव उपस्थित थे। महापौर मधुसूदन यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के सेवा भाव एवं योजनाओं के संचालन में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 15 सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा नृत्य गान की प्रस्तुति दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे