राजनांदगांव

निगम ने फ्लाई ओवर के नीचे से हटाए अतिक्रमण
21-Nov-2026 9:31 PM
निगम ने फ्लाई ओवर के नीचे से हटाए अतिक्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 नवंबर।
जीई रोड फ्लाई ओवर के नीचे  साफ -सुथरा रख स्वच्छ वातावरण निर्मित करने अवैध रूप से रखे ठेला-खोमचा हटाने समझाईस देकर समय-समय पर कार्रवाई की गई। वर्तमान में अनाधिकृत रखे ठेला-खोमचा एवं व्यवसाय करने वालों के कारण फ्लाई ओवर के नीचे गंदगी फैल रही थी तथा आगामी गुरूनानक जयंती में पार्किंग में अवरोध की स्थिति निर्मित न हो उसे ध्यान में रखकर निगम का अतिक्रमण अमला शुक्रवार को गुरूद्वारा के सामने फ्लाई ओवर के नीचे ठेला-खोमचा हटाने की कार्रवाई की।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत फ्लाई ओवर के नीचे से ठेला-खोमचा हटाने नगर निगम आयुक्त जीआर  मरकाम की मौजूदगी में शक्रवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम के प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र. उप अभियंता चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी व गणेश झा तथा अमला आवश्यक संसाधन के साथ फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचे और गुरूद्वारा के सामने नीचे से अनाधिकृत रूप से रखे ठेले-खोमचे व दुकान संचालित करने वाले ठेला हटाया गया। उक्त क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त होने से आगामी गुरूनानाक जयंती में वाहन पार्क करने में सुविधा होगी।
आयुक्त ने अपील करते कहा कि जिन लोगों की बंद वाहने फ्लाई ओवर के नीचे खड़ी है और जिनके द्वारा अनाधिकृत रूप से ठेला खोमचा व अन्य समान रखा गया है, वे  स्वयं हटा लें, ताकि फ्लाई ओवर के नीचे स्वच्छ वातातरण निर्मित हो सके।


अन्य पोस्ट