राजनांदगांव
राजनांदगांव, 21 नवंबर। भाजपा नेता अशोक चौधरी ने कहा कि कवर्धा से मानपुर तक सडक़ निर्माण कंपनी के लोगों द्वारा भाजपा नेता भारत वर्मा के खिलाफ जो मोर्चा खोला है, वह प्रथम दृष्टि में प्रोपोगेंडा लगता है।
यदि भारत वर्मा ने सडक़ निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाया है तो वह जनहित में है। आज देखा जा रहा है कि जो सडक़ निर्माण किया जाता है, वह अपने निर्माण के कुछ महीनों में ही खराब हो जाता है। उसके बाद उसके लीपापोती की जाती है। जिला प्रशासन को स्वयं संज्ञान लेकर कडक़ कार्रवाई किया जाना चाहिए, क्योंकि सडक़ निर्माण की गुणवत्ता पर जो प्रश्न उठाया गया है, उसको पीडब्ल्यूडी के क्लीन चिट देने पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि वास्तविक लेनदेन तो सडक़ निर्माण कंपनी और पीडब्ल्यूडी के बीच में ही होता है। किसी भी जनप्रतिनिधि के ऊपर लेन-देन का आरोप लगाना बहुत आसान है, लेकिन निर्माण में गुणवत्ता के लिए जनप्रतिनिधि का प्रश्न उठाना सार्वजनिक हित में है। कलेक्टर को भारत वर्मा के आरोपों को ध्यान में रखकर पीडब्ल्यूडी के अलावा किसी अन्य एजेंसी से जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में जांच करना चाहिए।
सडक़ निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा जो आरोप लगाया गया है यह संदेह में इसलिए है कि उनके मैनेजर से जब पैसे की मांग भारत वर्मा ने की तो वह स्वयं इसकी शिकायत क्यों नहीं की है। अब जब सिर पर गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप रूकता हो रहा है, तब कर्मचारियों के माध्यम से इस तरह का अनर्गल बयानबाजी करना उचित नहीं है। श्री चौधरी ने कलेक्टर से आग्रह करते दोनों आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की।