राजनांदगांव

फीस बढ़ाकर शिक्षा पर अत्याचार किया राज्य सरकार ने-रूपेश
11-Feb-2026 5:00 PM
फीस बढ़ाकर शिक्षा पर अत्याचार किया राज्य सरकार ने-रूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी।
छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा शुल्क सहित अन्य 22 मदों में दोगुनी फीस वृद्धि को गरीब सहित सर्वहारावर्ग के बच्चों एवं पालकों को फीस व महंगी शिक्षा की मार जैसे दसवीं, बारहवीं की नियमित फीस 460 रुपए को बढ़ाकर 800 रुपए, नामांकन शुल्क 80 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए, अतिरिक्त विषय का फीस 110 रु से 250 रुपए , स्वाध्यायी सम्पूर्ण विषय 10वींए 12वीं 1230 रुपए से 1600 रुपए , एक विषय का 280 रुपए से 500 रुपए , दो विषय का 340 रुपए से 600 रुपए , परीक्षा केंद्र परिवर्तन  पर 240 रुपए से 400 रुपए, स्वाध्यायी विलम्ब शुल्क 770 रुपए से 1000 रुपए, विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रुपए से 2000 रुपए बढ़ाकर अपने शिक्षा विरोधी होने का प्रमाण दिए हैं।

उन्होंने कहा कि  छग सरकार ने जनता को राहत के नाम पर मोदी की गारंटी की बात की थी, का वादा किया गया था, लेकिन जनहितकारी योजनाओं को बंद कर जनता को आर्थिक मार दी है। स्कूल शिक्षा में फीस दोगुनी कर दिया गया। वहीं कांग्रेस सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क किया था, अब भाजपा सरकार वहां भी वसूली कर रही है। छग सरकार बनने की वित्तीय व्यवस्था की बदहाली जगजाहिर है शिक्षकों की भर्ती ना होने से शिक्षा की दुर्गति चरम पर है, अब फीस बढ़ाकर छात्र-छात्राओं के साथ पालक वर्ग पर अत्याचार कर रही है।


अन्य पोस्ट