राजनांदगांव

बदहाल व्यवस्था से नाराज नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 जुलाई। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने हल्की सी मानसूनी बारिश में शहर की बदहाल हुई दशा पर चिंता व्यक्त करते नगर निगम आयुक्त से जल्द ही सामान्य सभा बुलाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस हल्की सी बारिश ने शहर की सडक़, बिजली, पानी, साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर का ऐसा कोई सडक़ नहीं है, जो गड्ढों में तब्दील न हुआ हो। बारिश के दिनों में ज्यादातर वार्डों में अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है। बारिश होने पर शिवनाथ नदी का जल स्तर बढऩे के बाद भी शहरवासियों को एक टाइम पानी दिया जा रहा। शहर के कई स्थानों में कचरे का अंबार देखा जा रहा है। बारिश में नालियां जाम पड़ी हुई है। क्या यही ट्रिपल इंजन वाली सरकार की व्यवस्था है और उसकी इस तरह की कार्यप्रणाली है। जिसमें नागरिकों को सही तरीके से मूलभूत सुविधाओं का लाभ न मिल पा रहा हो।
नेताप्रति पक्ष पिल्ले ने कहा कि निगम द्वारा 1 करोड़ की लाइट खरीदी गई। इसके बाद भी शहर में अंधेरा व्याप्त है। वार्डों में अंधेरे का साम्राज्य बना हुआ है। गत जून माह में सफाई का पुराना टेंडर समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी नया टेंडर नहीं कराया गया।
चरमराई शहर की साफ-सफाई व्यवस्था: इससे शहर की सफाई व्यवस्था एकदम से चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़ा-करकट पड़े हुए हैं। लोग प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं। बारिश के दिनों में इससे संक्रामक रोग फैल सकता है, लेकिन निगम के कर्ताधर्ताओं को इसकी जरा भी परवाह नहीं है। श्री पिल्ले ने कहा कि बारिश में जहरीले जीव-जंतु निकलते हैं। सडक़ों में रौशनी नहीं होने से लोग इन जीव-जंतुओं के काटने का भय बना हुआ है। आखिर इन सबकी परवाह कौन करेगा? उन्होंने कहा कि निगम में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होने पाएं। उन्हें तत्काल उक्त सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने निगम आयुक्त का ध्यान खींचा है और जनता को उक्त सुविधाएं दिलाने जल्द ही सामान्य सभा बुलाए जाने की मांग की है।
मानसून में पेयजल कटौती न्यायसंगत नहीं
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि मानसून में पेयजल कटौती को न्याय संगत नहीं मानते हुए जल्द ही शहर में दिन में दो वक्त पेयजल सप्लाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद शहर को प्यासा रखा जा रहा है। सुबह-शाम के वक्त एक-एक घंटे पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जाना चाहिए। ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल संकट का हवाला देकर शहर की जनता को प्यासा रखा गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन को पूर्व की भांति तय समयानुसार पेयजल आपूर्ति को प्रारंभ करने की जरूरत है।