राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनंादगांव, 2 जुलाई। शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनंादगांव में वार्षिक क्रीड़ा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अतुल रायजादा, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैलेन्द्र सिंह तथा अंतर्राष्ट्रीय बेसबाल खिलाड़ी नेहा मरकाम शामिल थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रायजादा ने कहा कि खेलों से संघर्ष और मेहनत से लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों में इंसान धैर्य, अनुशासन और ईमानदारी जैसे गुण भी आते हैं। अध्यक्षता करते प्राचार्य गुप्ता ने कहा कि आज-कल खेलों में उज्जवल कैरियर की संभावनाए हैं। खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर सकते हैं। खिलाडिय़ों के लिए खेलों से जुड़ी अन्य भूमिकाएं जैन कोचिंग मैनेजमेंट, पत्रकारिता, फिजियो आदि भी उपलब्ध है।
विशिष्ट अतिथ डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय के खेल इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय से अनेक अंतर्राष्ट्रीय तथ राष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय का क्रीड़ा इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। आप सभी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाये तथा महाविद्यालय का नाम रौशन करें। विशिष्ट अतिथि नेहा मरकाम ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते कहा कि खेल संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के साधन भी हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते क्रीड़ा अधिकारी अरूण चौधरी ने बताया कि सत्र 2024-25 में ऑल इंडिया में 37, ईस्टजोन में 34, ओपन नेशनल में 5 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किया। प्रमुख खिलाड़ी मनोज सिंह सेंगर, गुलशन सिन्हा, बॉडी बिल्डिंग, योगा में दीक्षा एवं श्रुति ताम्रकार, वेटलिफ्टिंग सोनाली यदु ने अखिल भारतीय सतह पर पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बास्केटबाल में योगिता यादव, फुटबाल सुर्यांश सिंह राजपूत, श्रीवर्धन सिंह राजपूत, अंश यादव ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया में 9 खिलाडिय़ों ने अपनी भागीदारी दी। साफ्टबाल में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नोलेन्द्र पटेल का चयन भारतीय टीम में हुआ। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अनिता शंकर, डॉ. नीलू श्रीवास्तव, डॉ. शंकरमुनि राय, डॉ. केके देवांगन, डॉ. बीएन जागृत तथ जनभागीदारी समिति के सुमीत आजमानी, चिंटू सोनकर, कमलेश प्रजापति, शालू वर्मा, अमितेश झा, संतराम वर्मा, रामू पाटिल शामिल थे।