राजनांदगांव

मुखर्जी ने कश्मीर में 370 का किया था विरोध-अभिषेक
24-Jun-2025 3:08 PM
मुखर्जी ने कश्मीर में 370 का किया था विरोध-अभिषेक

भाजपा कार्यालय में मनाया गया बलिदान दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 24 जून। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के महान राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और बहुत बड़े विचारक थे। वह पहले के जनसंघ और आज भाजपा के संस्थापक थे।

श्री सिंह ने कहा कि जब नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लगाई थी, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका पुरजोर विरोध किया। उनका नारा था कि जब देश एक है, भारतवर्ष एक है तो एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो झंडा कैसे हो सकता है। धारा 370 लगाने के बाद कश्मीर अपने को भारत से अलग बताता था। अपना अलग प्रधानमंत्री बनाकर अलग झंडा लगाकर और अलग से विधानसभा बनाकर अपने को भारत से अलग करता था। उनकी पुण्यतिथि 23 जून को हर साल भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती आ रही  है। श्री सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा में राष्ट्र प्रेम सबसे पहले था, वर्तमान परिस्थितियों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान बहुत ज्यादा मायने रखता है।

इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत,  योगेशदत्त मिश्रा,  अकरम कुरैशी, किशुन यदु,  तरुण लहरवानी,  त्रिगुण टांक,  अरुण शुक्ला, प्रशांत गुप्ता,  सुमीत सिंह भाटिया,  मधु बैद,  आकाश चोपड़ा,  प्रखर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट