राजनांदगांव

सीमा गर्ग द्वारा लिखित किताब समसमायिक विषयों पर केन्द्रित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में सीमा गर्ग द्वारा लिखित ‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’ किताब का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय और विस अध्यक्ष डॉ. सिंह ने लेखिका सीमा गर्ग को किताब के लिए शुभकामनाएं दी। लेखिका सीमा गर्ग ने बताया कि ‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’ किताब भारतीय संस्कृति, धार्मिक पूजा-पाठ की कहानियों और सामाजिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य ने नई पीढ़ी को संस्कृति से कुछ हद तक दूर कर दिया है। ऐसे में यह किताब एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका साबित होगी। बताते चले कि लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की मां है। इस अवसर पर कलेक्टर संजय संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।
कोविड़ महामारी के दौरान मिली प्रेरणा - सीमा
लेखिका सीमा गर्ग ने कहा कि ‘हमारी संस्कृति हमारी धरोहर’ किताब हमारी सांस्कृतिक धरोहर को न केवल संजोकर रखेगी, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए इसे समझने और अपनाने में भी मददगार होगी। उन्होंने बताया कि इस किताब को लिखने की प्रेरणा कोविड महामारी के दौरान अपने बड़े बेटे की शादी के समय मिली। उन्होंने देखा कि नारायणपुर जिले में शादी के समारोहों के दौरान हमारे पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति नई पीढ़ी की जागरूकता कम होती जा रही है। इस अनुभव को ध्यान में रखते एवं वर्षों के अनुभव और पुरखों से सीखे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों तथा पूजा अनुष्ठानों की जानकारी इस किताब में संकलित की गई है। यह किताब न केवल सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करती है, बल्कि यह एक अनूठा और वस्तुतरू पहला ऐसा संकलन है। जिसमें विभिन्न रीति-रिवाज और पूजा-पाठ की कहानियों और विधियों का समावेश है। इस किताब को लिखने में परिवार का पूरा सहयोग मिला है।