राजनांदगांव

निगम की दुकानों के किराये में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार, जांच की मांग - ओस्तवाल
14-May-2024 3:20 PM
निगम की दुकानों के किराये में भी करोड़ों का भ्रष्टाचार, जांच की मांग - ओस्तवाल

राजनांदगांव, 14 मई। पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से नगर निगम की दुकानों के किराये में भी लगभग 16 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पूर्व पार्षद श्री ओस्तवाल ने कहा कि जिस तरह से निगम में बूढ़ासागर सौंदर्यीकरण के कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ है, उसी तर्ज पर निगम की मालिकाना हक की नए पांच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों का किराया जिसकी जेब में जा रहा है, उसकी नीलामी के बाद किराये के रूप में जो राशि आयुक्त के खाते में किरायेदारों से अनुबंध कराकर जमा कराई जानी थी, लेकिन किराया राजस्व विभाग के किसी अधिकारी के जेब में जा रहा है, यह गंभीर जांच का मामला है। श्री ओस्तवाल ने कहा कि दुकानों की नीलामी की अवधि लगभग 9-10 वर्ष हो रही है।

उन्होंने कहा कि टांकाघर दुकान की 38 लाख रुपए की लगभग राशि की शिकायत भी मेरे द्वारा एक सप्ताह पूर्व की गई है, उसको भी संज्ञान में लेते वर्तमान भाजपा सरकार के मुखिया जो वर्तमान में डबल इंजन की सरकार ने स्पष्ट रूप से विष्णुदेव साय  और नरेन्द्र मोदी यह कह रहे है कि भष्ट्राचारियों का स्थान जेल में होगा, लेकिन क्या भाजपा सरकार में राजनांदगांव नगर निगम की मालिकाना हक की दुकानों के पांचों नए शॉपिंग काम्प्लेक्स दुकानों की किराये की राशि की संपूर्ण जांच कराएं।


अन्य पोस्ट