रायपुर
रायपुर, 6 जून। जोगी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य भर में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी जी की स्मृति एवं डॉ रेणु जोगी जी की स्वास्थ्य लाभांवित होने पर वृक्षारोपण किया गया है। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन स्थित जोगी निवास अनुग्रह में वृक्षारोपण किया।
इस दौरान अमित जोगी ने कहा स्व जोगी जी पर्यावरण के पुजारी और पेड़ पौधों से बेहद प्रेम थे, उन्हें हरियाली बेहद पसंद थी और गार्डनिंग के शौकीन थे इसलिए सुबह सुबह बगीचे में जाकर खुद माली के साथ पौधों को पानी को सींचने के साथ ही पौधों का देखरेख का विशेष ध्यान रखते थे। उन्हें आम का फल विशेष रूप से पसंद था इसलिए जनता इसलिए उनकी पसंद अनुसार आज आम का पौधा रोपण किया हैं।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, पार्टी नेता खूबचंद देवांगन, युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष संदीप यदु, जोगी छात्र संगठन के महासचिव अजय पाल, अजीत जोगी अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारती, विवेक बंजारे, विनोद बंजारा, घनश्याम कुमार, तुलाराम साहू, रवि तिवारी, जतिन बंजारे, मंजित चेलक, राहुल बंजारे, हरीश कोठारी, हरेंद्र पांडेय, रितेश रात्रे, शिव कुमार यादव, रोशन , दीपक आदि उपस्थित थे।