रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। प्रदेश में पिछले दो साल में जीएसटी चोरी की 67 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन मामलों में 40 लाख रूपए से अधिक जुर्माना वसूल किया गया है। यह जानकारी जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
कांग्रेस सदस्य कुलदीप जुनेजा ने जानना चाहा कि प्रदेश में वर्ष 2019-20, 2020-21 तक जीएसटी चोरी से संबंधित कितनी शिकायतें प्राप्त हुई है? इसके जवाब में सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2019-20, 2020-21 और जनवरी 2021 तक वाणिज्यिक कर चोरी से संबंधित कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई है।
श्री सिंहदेव ने यह भी बताया कि रायपुर जिले में 28, महासमुंद में 2, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1, धमतरी में 3, रायगढ़ में 8, बिलासपुर में 5, दुर्ग में 5, राजनांदगांव में 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इन शिकायतों में जुर्माना तथा दंड के रूप में कुल 40 लाख 17 हजार की वसूली की गई।