रायपुर

वित्त सेवा संवर्ग के 39 अधिकारी क्रमोन्नत, कुछ इधर से उधर भी
24-Feb-2021 5:54 PM
 वित्त सेवा संवर्ग के 39 अधिकारी क्रमोन्नत, कुछ इधर से उधर भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। प्रदेश में वित्त सेवा संवर्ग से जुड़े 39 अधिकारी क्रमोन्नत किए गए हैं। इसमें से कुछ अधिकारी इधर से उधर भी किए गए हैं।

वित्त विभाग से जारी आदेश के मुताबिक सहायक संचालक वित्त अगाथा तिर्की क्रमोन्नत के बाद प्रशासन अकादमी निमोरा उप संचालक बनाए गए हैं। कोष-लेखा संचालनालय में सहायक संचालक विजय कुमार हलवाई उप संचालक पद पर क्रमोन्नत कर इसी जगह रखे गए हैं। प्रधानमंत्री सडक़ योजना कोरबा-1 की लेखाधिकारी नीता दीक्षित भी वरिष्ठ लेखाधिकारी बनाकर इसी जगह पर रखे गए हैं। 

इसी तरह अभिषेक शर्मा लेखाधिकारी रायपुर से राजनांदगांव, गजानन कुमार पटेल सूरजपुर से वरिष्ठ लेखाधिकारी जल संसाधन विभाग रायपुर, अतिरिक्त कोषालय मंजू गोपाल बिलासपुर से उप संचालक कोष-लेखा रायपुर, लेखाधिकारी गजेन्द्र सिंह सिदार जांजगीर-चांपा से वरिष्ठ लेखाधिकारी महासमुंद, कोषालय अधिकारी सुश्री श्रद्धा सुमन एक्का कांकेर से उप संचालक संचालनालय रायपुर बनाकर स्थानांतरित किए गए हैं। बाकी वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी क्रमोन्नत कर नई पदस्थापना में भी पुरानी जगहों पर रखे गए हैं।


अन्य पोस्ट