रायपुर

ढाई साल पहले हत्या की फाइल खोल, ड्रायवर को किया गिरफ्तार
28-Nov-2026 7:04 PM
ढाई साल पहले हत्या की फाइल खोल, ड्रायवर को किया गिरफ्तार

अपने ही हेल्पर की थी हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। लगभग ढाई वर्ष पहले हेल्पर की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर शव सडक़ किनारे फेंक फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खमतराई पुलिस ने के जून 2024 के हत्या की पुरानी फाइल फिर से खोल कर छानबीन शुरू की।

22 जून 24 को कमल साहू ने थाना खमतराई में सूचना दी थी कि उनका पुत्र संतोष साहू 21 जून 24 की शाम घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह संतोष साहू का शव मेन रोड, चटर्जी कॉम्प्लेक्स, बंजारी मंदिर के पास राममंदिर-बिलासपुर रोड किनारे मिला। इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु गला दबाने से होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 इस दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक संतोष साहू, वाहन मालिक हरीश साहू के अशोक लीलैंड छोटा हाथी  ष्टत्र-04-क्कत्र-8385 में हेल्पर का काम करता था तथा राकेश टोप्पो उसका चालक था। 21 जून को दोनों वाहन से माल लेकर मंगलम ट्रांसपोर्ट, उरकुरा गए थे। वहां से वापस लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवेचना में प्राप्त गवाहों के कथनों एवं आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर सामने आया कि विवाद के दौरान राकेश ने गुस्से में आकर गमछे से संतोष साहू का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद  साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को वाहन से उतारकर सडक़ किनारे छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया था  राकेश टोप्पो पर   धारा 201 भादवि भी जोड़ कर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राकेश टोप्पो, उम्र 23 वर्ष, निवासी बंगारी नगर, राममंदिर क्षेत्र, थाना खमतराई, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।


अन्य पोस्ट