रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 नवंबर। जूटमिल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 068 ग्राम गांजा, बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर पि_ू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बस से उतरकर पि_ू बैग लेकर बजरंगपारा की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गोविन्द भ_ उर्फ बुटू एवं मंजे देवार दोनों निवासी रायगढ़ बताया। संदेहियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से खाकी एवं हरे रंग की पन्नियों में लिपटा तथा भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 4 किलो 068 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 60,000 है। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।