रायपुर

आरक्षण रोकने वाले राजनीतिक परिदृश्य से ही बाहर होंगे-अजय
28-Nov-2026 7:06 PM
आरक्षण रोकने वाले राजनीतिक परिदृश्य से ही बाहर होंगे-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने लोस, विस क्षेत्रों के परिसीमन विधेयक पर कहा कि महिला आरक्षण की मांग अब कोई नहीं रोक सकता। आरक्षण रोकने वाले राजनीतिक परिदृश्य से ही बाहर होंगे। अजय ने कहा कि महिलाओं के लिए श्री मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण समय की मांग है।

चंद्राकर ने शराब घोटाले को एक रहस्यमयी सुरंग बताते हुए कहा कि- .जितना इसके अंदर जा रहे हैं, उतने ही नए नाम और खुलासे सामने आ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि-.रोज-रोज गिरफ्तार होने के बजाय एक बार ही गिरफ्तारी हो जाए, ऐसी कोशिश करनी चाहिए।. चंद्राकर ने आरोप लगाया कि, .कांग्रेस पार्टी में घोटाले के जितने भी संरक्षक हैं, उन्हें भी मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि- .शराब का पैसा फलने वाला नहीं है और इसी वजह से ये लोग सत्ता से बाहर हुए हैं। चंद्राकर ने ईडी से मांग की कि शराब घोटाले और महादेव सट्टा मामले में शामिल सभी लोगों के नाम जल्द से जल्द एक साथ सार्वजनिक किए जाएं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के दौरे और कांग्रेस में एकजुटता की कोशिशों पर भी अजय चंद्राकर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि-अभी नगर निगम चुनाव का नोटिफिकेशन भी नहीं आया है और कांग्रेस की पूरी मशक्कत सिर्फ यह दिखाने में लगी है कि पार्टी एकजुट है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि- .यह कांग्रेस के लिए जनता के बारे में सोचने का समय नहीं है। कांग्रेस एक रहे या अलग-अलग, इससे जनहित का क्या लेना-देना है। चंद्राकर ने कहा कि आपसी कलह कांग्रेस की पहचान है।


अन्य पोस्ट