रायपुर

किसान संगठनों की बैठक कल राजधानी में
28-Nov-2026 7:01 PM
 किसान संगठनों की बैठक कल राजधानी  में

रायपुर, 28 नवंबर। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक रविवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट गार्डन रायपुर में  बुलाई गई है ।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तेजराम विद्रोही ने बताया कि प्रदेश के किसान तीन तूफान के बाद भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है और प्रदेश का मुखिया केवल बातों में लगा है बैठक में राज्य सरकार की संवेदनहीन रवैया के विरुद्ध आगामी आंदोनल की रुपरेखा तय करेंगे।

संगठन फ़सल बीमा के नाम पर हुई लूट धान खरीदी की धीमी चाल एवं रकबा में कटौती, अंतर की राशि 917 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 19257 रूपये प्रति एकड़ देने, सब्जी उत्पादक किसानों को भी 19257 रूपये आदान राशि देने की भी मांग कर रहा है।


अन्य पोस्ट