रायपुर

केंद्रीय संस्कृत विवि एवं विप्र कॉलेज के बीच एमओयू
28-Nov-2026 7:01 PM
केंद्रीय संस्कृत विवि एवं विप्र कॉलेज के बीच एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने विप्र कॉलेज के साथ संस्कृत अध्ययन केंद्र संचालित करने के लिए एम.ओ.यू .किया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. रतनमोहन झा और कालेज  प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने हस्ताक्षर किए । डॉ. तिवारी ने बताया कि

एमओयू करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा सीखने प्रेरित करना है।छत्तीसगढ़ में पहला महाविद्यालय है जिसने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के पश्चात विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट कोर्स करने से न केवल  संस्कृत भाषा का ज्ञान प्राप्त होगा बल्कि क्रेडिट स्कोर भी हासिल करेंगे। डॉ  तिवारी ने इस एम ओ यू के लिए रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा  कॉलेज की 42 विद्यार्थियों ने  संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स संस्कृत स्वाध्याय:  प्रथम दीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

प्रदेश के अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थी भी कोर्स के लिए आसानी से पंजीयन करा सकते हैं।  महाविद्यालय में आयोजित समारोह में पंजीकृत विद्यार्थियों की

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त

पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ, आराधना शुक्ला, डॉ निधिश्री,डॉ सीमा अग्रवाल,

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि   निशा मिश्रा सहित प्राध्यापक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट