रायपुर

रायपुर में सालों बाद दिखा दुर्लभ प्रजाति का बिलखोदू सांप
26-Nov-2026 7:26 PM
रायपुर में सालों बाद दिखा दुर्लभ प्रजाति का बिलखोदू सांप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवंबर। जिले में वर्षों बाद दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप देखा गया। भाठागांव में एक घर में सांप मिलने की सूचना पर पहुंची वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सर्विस की टीम ने उसे  पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

  टीम के सदस्यों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इस सांप की कीमत करोड़ों रुपये होने की बात कही जाती है। अंधविश्वास और भ्रामक प्रचार के कारण इसकी अवैध तस्करी की कोशिशें भी होती हैं। इसलिए इसकी जानकारी मिलने के बाद इसे  एनिमल रेस्क्यू या वन विभाग को देनी चाहिए ।

इसका वैज्ञानिक नाम- एरीक्स जॉनी  है। इसे बोलचाल में बिल खोदू सांप या दोमुंहा सांप भी कहा जाता है। इसकी पूंछ का हिस्सा भी सिर जैसा गोल दिखाई देता है, जिससे यह भ्रम होता है कि इसके दो सिर हैं। रेड सैंड बोआ पूरी तरह विषहीन और शांत स्वभाव का सांप है। वह हमला नहीं करता।यह आमतौर पर जमीन के भीतर या बिलों में रहता है। अपने उपर होने वाले हमलों से बचने ही अपनी पूंछ को मुंह का आकार बना लेता है।


अन्य पोस्ट