रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर। ऑनलाइन ट्रैफिक ई-चालान भुगतान आसान करते हुए यातायात पुलिस ने क्तक्र कोड जारी किया है।शहर के शासकीय कार्यालयों, पेट्रोल पंपों, ऑटो डीलर्स एवं बैंकों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर क्तक्र कोड चस्पा किए जा रहे हैं। जहां स्कैन कर भुगतान किया जा सकता है। इसका उद्देश्य लंबित ई-चालान के त्वरित निराकरण एवं नागरिकों को जागरूक करना भी है।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ढ्ढञ्जरूस् कैमरों एवं यातायात पुलिस द्वारा निरंतर ई-चालान की कार्यवाही की जा रही है। ई-चालान जारी होने के पश्चात वाहन मालिकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्रूस् के माध्यम से इसकी सूचना भी भेजी जाती है। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु क्यूआर कोड की सुविधा प्रारंभ की गई है। वाहन मालिक अपने मोबाइल फोन से क्तक्र कोड स्कैन कर अपने वाहन पर जारी ई-चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से उसका भुगतान कर सकते हैं।इस पहल से वाहन मालिकों को ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार यातायात कार्यालय आने की आवश्यकता कम होगी तथा ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी। साथ ही लंबित ई-चालान प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं नागरिकों की सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने कहा है कि ई-चालान की जानकारी एवं ऑनलाइन भुगतान हेतु आधिकारिक वेबसाइट- https://echallan.parivahan.nic.in यातायात हेल्पलाइन नंबर -9479210632 पर भी ली जा सकती है।
11 महीनों में 16 करोड़ 54 लाख का चालान वसूला
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बीते 11 महीनों में चालानी कार्रवाई के माध्यम से 16 करोड़ 54 लाख 54 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। रायपुर में ट्रैफिक पुलिस के 10 थाने संचालित हैं।