रायपुर

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत डेयरी संचालक पर 10 हजार का जुर्माना
26-Nov-2026 7:21 PM
सीएम हेल्पलाइन में  शिकायत डेयरी संचालक पर 10 हजार का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवंबर। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निगम ने डेयरी संचालक पर 10 हजार जुर्माना लगाया।

कन्हैयालाल बाजारी वार्ड  15 गुढिय़ारी में एक खाली प्लाट में गन्दगी और गोबर डालकर प्रदूषण फैलाने की सीएम हेल्पलाइन में  शिकायत की गई थी।  जनशिकायत पूरी तरह से सही मिलने पर जोन  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिवारी डेयरी के संचालक से तत्काल 10 हजार रूपये का ई जुर्माना वसूल कर भविष्य के लिए  कड़ी चेतावनी दी ।सम्बंधित तिवारी डेयरी के संचालक को तत्काल खाली प्लाट की सफाई करवाकर वहाँ आगे साफ - सफाई बनाये रखने निर्देशित किया गया है  अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।


अन्य पोस्ट