रायपुर

आज निकलेगी झांकी
28-Sep-2026 9:33 PM
आज निकलेगी झांकी

रायपुर, 28 सितंबर। आज रात राजधानी में गणेश विसर्जन समारोह आयोजित किया गया है। परंपरा अनुसार झांकियां शारदा चौक से महादेव घाट कुंड मार्ग तक जाएंगी। लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक झांकियां निकलेंगी। इसमें पौराणिक कथानक वाली झांकियां अधिक हैं। यह तस्वीर देवों के रंगोत्सव (होली) और  प्रथम पूज्य गणेश को चूड़ी विक्रेता के रूप में  प्रदर्शित करती झांकी का है।

शारदा चौक से महादेव घाट कुंड मार्ग स्थित लगभग एक दर्जन से अधिक  जर्जर मकानों को नगर निगम ने खाली करने और सुरक्षा निर्देशों का नोटिस चस्पा किया है।  साथ ही इन भवनों को बैरिकेडिंग भी किया गया है। इसमें श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि इन भवनों से दूर रहें। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट