रायपुर

गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव
05-Sep-2026 4:10 PM
गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 सितंबर। सदर बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपाल मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने भगवान को माखन-मिश्री का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट