रायपुर

भाजयुमो का ‘समरसता भोज’ बृजमोहन शामिल
14-Apr-2026 6:27 PM
भाजयुमो का ‘समरसता भोज’ बृजमोहन शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला ने अनुसूचित जाति छात्रावास टिकरापारा में  डॉ. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य ‘समरसता भोज‘ सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

श्री अग्रवाल ने  ने कहा कि   यह आयोजन समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में

 शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, ज़ोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिला महामंत्री शंकर साहू,  मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महामंत्री जयप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष राज गायकवाड़, स्वप्निल तिवारी, राकेश सिंह, विशाल शुक्ला, कृष्णा देवांगन, सत्यम पांडेय, गुरमीत सिंह, तरुण गुप्ता, मुकेश यदु, अन्वेष पांडेय, श्लोक शर्मा, ऋषभ ठाकुर, मनीष साहू, कृष्णा यादव, अजय देवांगन, जय प्रकाश फुटान, गोपी शर्मा, राहुल साहू, पीयूष ठाकुर, प्रशांत जगत रायपुर शहर जिले के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता समेत स्थानीय युवा उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट