रायपुर

गैंगवॉर, बनिया-साहू गिरोह भिड़े, एक गिरफ्तार
16-Mar-2026 7:37 PM
 गैंगवॉर, बनिया-साहू गिरोह भिड़े, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मार्च। राजधानी के बीचोंबीच स्थित एक बार फिर कल गैंगवॉर की खबर है। गांजा शराब की तस्करी में गिरफ्तार दो गुट भिड़े। मुकेश बनिया और रवि साहू के लोग आपस में फिर पड़े। महीनों तक फरारी काट रहे मुकेश और रवि भी बीते एक माह जेल में हैं। मुकेश बनिया, लंबे समय से नेहरू नगर में अवैध रूप से शराब गांजा पैकिंग फैक्ट्री चला रहा था।

 रविवार रात कोतवाली इलाके के गांधीनगर कालीबाड़ी  में हुए गैंगवॉर में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांधीनगर बस्ती में आमने सामने रहने वाले पड़ोसियों क्रमश: मोहित निहाल एवं अभिषेक सोनी के मध्य पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था। कल  लगभग 09:00 बजे गांधीनगर स्थित धनराज किराना दुकान के पास अभिषेक सोनी अपने भाई के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान विक्रम बघेल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक बघेल उर्फ जादू, मोहित निहाल एवं उनके अन्य साथी पहुँचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज एवं विवाद करने लगे।

विवाद बढऩे पर आरोपियों द्वारा धक्का-मुक्की एवं मारपीट के बाद चाकू से वार किया  ? इसमें अभिषेक सोनी, उसके साथी समीर बघेल तथा बीच-बचाव करने आई उसकी बहन गुड्डी बघेल को हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।  अभिषेक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस नेधारा 296, 115(2), 351(2), 109(1) एवं 3(5) तलाशी शुरू की। रात भर की कार्रवाई म  तीन को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ और अन्य की तलाश जारी है।

इसी क्रम में कालीबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर एवं गांधी नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों के विरुद्ध भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में गांधीनगर क्षेत्र के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर रवि साहू, अनिल जुल्फेकार, संजय जुल्फेकार तथा उनके अन्य साथियों सहित कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

वहीं हाल ही में 26 फरवरी 2026 को कालीबाड़ी क्षेत्र के नेहरू नगर बस्ती के कुख्यात तस्कर मुकेश बानिया एवं उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध भी थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम यूनिट द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उन्हें  जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट