रायपुर
रायपुर, 16 मार्च। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दो दिवसीय अभियान के दो नारकोटिक , आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में 29 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं 80 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। इनमें एक प्रकरण छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम का भी है।खरोरा पुलिस ने
धारा 298, 299 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के एक प्रकरण में अनुप शेण्डे 28 निवासी नांदाफाटा प्लॉट नंबर 05, धाबेकर कॉलोनी थाना नांदाफाटा जिला बन्द्रपुर (महाराष्ट्र) हाल पता मुकेश निषाद का मकान, राजीव नगर खरोरा द्वारा ग्राम कठिया नंबर 01 वार्ड क्रमांक 13 बजरंग पारा को पकड़ा। उस पर आरोप है कि गांव के लोगों को तबियत ठीक कराने व अन्य प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म को गाली गलौज करने, इसाई धर्म को अपनाने दबाव बना रहा था। उसे गिरफ्तार किया गया। थाना गोबरानवापारा पुलिस ने नारकोटिक एक्ट में जौंदी निवासी सागर साहू 28, कुंदन विश्वकर्मा 21 को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 1.100 किलो गांजा (कीमत लगभग 55,000 रूपए) जप्त किया। साथ ही 04 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तथा 21 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की।
तिल्दा पुलिस ने 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक , 12 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही 1 गिरफ्तारी वारंट तामील किया।
आरंग में। 2 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक,11 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के
अभनपुर में 31 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
मंदिर हसौद पुलिस ने 16 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 05 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही 01 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया।
पुराना विधानसभा पुलिस धारा 296, 115(2), 351(2), 187(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी संजू उर्फ संदीप टण्डन 18 वर्ष 06 माह निवासी बीएसयूपी कॉलोनी वृंदावन ब्लॉक नंबर 04, रूम नंबर 03 सड्डू और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 01 बटनदार चाकू जप्त किया गया।