रायपुर
तीन पर्व दिनों में मांस विक्रय पर प्रतिबंध
14-Mar-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 मार्च। निगम ने आगामी तीन पर्व दिनों में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च, श्रीरामनवमी पर्व, 27 मार्च और महावीर जयन्ती 31 मार्च को निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस - मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती एवं सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी ।
सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों कोअपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत निरीक्षण करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे