रायपुर

सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस का बीएमवाई में महिला दिवस
14-Mar-2026 7:30 PM
सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस का बीएमवाई में महिला दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को  साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में सांस्कृतिक भवन बीएमवाई में  महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  दयानंद सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  राहुल गर्ग, तथा सेक्रो रेलवे विमेंस वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष श्रीमती शिखा सिंग शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं । सभी विजेता, प्रतिभागियों को  उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में *मंडल समन्वयक  बी.डी. प्रसाद , उप मंडल समन्वयक  भीमराव बोधलकर ,  राजेंद्र सिंह/ एवं सी नागेश्वर राव  सभी ब्रांच सेक्रेटरी, प्रेसिडेंट का योगदान दिया।


अन्य पोस्ट