रायपुर
चौपाटी तो नहीं बना शराब का अवैध कारोबार हो रहा आमानाका ब्रिज के नीचे
09-Mar-2026 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। आमानाका में व्यवस्थित नई चौपाटी असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गई है। यहां खुले आम हो रही शराब की अवैध बिक्री होने लगी है। साइंस कालेज परिसर से हटाए गए कारोबारियों को बीती दीपावली से पहले आमानाका ओवरब्रिज के नीचे बने नए चौपाटी में व्यवस्थित किया गया था।
लेकिन अब तक सर्व सुविधायुक्त चौपाटी का शुभारंभ नहीं हो सका है। इसके चलते वहां पर असमाजिक तत्वों का डेरा बना रहता है। साथ ही यहां से कोचिए धड़ल्ले से अवैध शराब बेचने लगे हैं। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। आमानाका पुलिस वीडियो के जरिए इनकी शिनाख्त कर
रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


