रायपुर

धरसीवां एफसीआई गोदाम से 24 क्विंटल धान पार
09-Mar-2026 6:23 PM
 धरसीवां एफसीआई गोदाम से 24 क्विंटल धान पार

रायपुर, 9 मार्च। धरसीवां इलाके में बीते दिनों सरकारी धान के गोदाम में सेंधमारी हो गई। अज्ञात चोर गोदाम की दीवार फांद कर वहां से 24 क्विंटल धान को चुरा ले गया। चोरी धान कीमत 74400 रूपए बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कौशल कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एफसीआई गोदाम में कर्मचारी है। गोदाम में किसानों से खरीदी गई धान की बोरियां रखाी हुई थी। त्यौहार होने के कारण गोदाम में मजदूर भी नहीं थे। कौशल भी शाम को गोदाम बंद कर घर चला गया था। जो दूसरे दिन वहां आया। गोदाम के पीछे की दीवार में तार कटा हुआ देखा तो उसे चोरी का शक हुआ। तब उसने गोदाम में जाकर बाेिरयों का मिलान किया, तो उसमें 24 क्विंटल धान कम थे। उसे रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं हुई। गोदाम में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में दो व्यक्ति घुसते हुए दिखे। चोरी होने की शिकायत कौशल ने धरसीवां थाना में दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट