रायपुर

कल रात विश्व कप फाइनल में ऑनलाइन सट्टा बुक करतेे 6 सटोरी गिरफ्तार
09-Mar-2026 6:23 PM
कल रात विश्व कप फाइनल में ऑनलाइन सट्टा बुक करतेे 6 सटोरी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले सटोरियों को डीडी नगर- तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीडी नगर और तेलीबांधा में की गई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने  6 आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, नगदी और एक कार जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक डीडी नगर पुलिस को 8 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुरा स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में गणेश मंदिर के सामने दो लोग मोबाइल से भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं, और लोगों से दांव लगवा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम ने मौके से दो लोगों को पकड़ा

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनिल खत्री 54 वर्ष निवासी सुंदरम विहार कॉलोनी और लीलाराम पहलाजानी 44 वर्ष निवासी विकास विहार कॉलोनी बताया। दोनों अपने मोबाइल में ह्रठ्ठद्गड्ढद्गह्ल9.ष्शद्व वेबसाइट के जरिए लोगों से यूपीआई के माध्यम से पैसे लेकर क्रिकेट मैच में दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई तेलीबांधा इलाके में हुई पुलिस ने तेलीबांधा गली नंबर 2 में एक व्यक्ति को आईडी लेकर सट्टा खिलाते धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी को पकड़ा।

जांच में उसके मोबाइल में ्यद्बठ्ठद्दस्रशद्वड्ढशशद्म9.ष्शद्व आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त संजय टकटानी उर्फ सोनू को भी आईडी देकर सट्टा खिलाने के लिए दिया था। इसके बाद पुलिस ने संजय टकटानी, राहुल असलानी और अभय शर्मा उर्फ अब्बू को पकड़ा।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन 16 हजार नगद और एक कार सीजी04 एमपी 0633 को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट और धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज  किया है।


अन्य पोस्ट