रायपुर

कार किराए से लेकर वापस नहीं किया, युवक के खिलाफ एफआईआर
09-Mar-2026 6:22 PM
कार किराए से लेकर वापस नहीं किया, युवक के खिलाफ एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक कार के मालिक ने अपने ही परिचित पर अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। दोस्त की कार बिना अनुमति प्रतिमाह किराए पर देकर वापस नही किया।। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 314, 318-4 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा हनुमान मंदिर राजातालाब निवासी चंदन गौतम (25 वर्ष) ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह टाटीबंध स्थित टाटा मोटर्स में सेल्समेन के पद पर कार्यरत है। उसकी पहचान निहाल महरोलिया नामक युवक से पुरानी है, जो गो ड्राइव के नाम से रेंटल कार का व्यवसाय करता है।

शिकायत में चंदन गौतम ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे निहाल महरोलिया ने निजी काम का हवाला देकर उसकी होंडा/ह्यूंडई आई-20 कार सीजी 04 पीए 6920 मांग ली थी। भरोसे के चलते उसने भगत सिंह चौक के पास अपनी कार उसे दे दी। कार की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

चंदन ने बताया कि तय समय के बाद जब उसने कार वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसे रेंटल कार कारोबार से जुड़े लोगों से जानकारी मिली कि उसकी कार को आरोपी निहाल महरोलिया ने भिलाई निवासी दुष्यंत साहू को किराये पर दिया था। आरोपी ने विश्वास में लेकर कार ली और बाद में बिना अनुमति किराए पर देकर वापस नहीं किया। इस प्रकार निहाल महरोलिया ने चंदन के साथ धोखाधड़ी कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी निहाल महरोलिया के खिलाफ धारा 314 और 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट