रायपुर
साईंस कॉलेज, और ट्रिपल आईटी के बीच शैक्षणिक एमओयू
08-Mar-2026 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मार्च। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय और ट्रिपल आईटी नया रायपुर के बीच एक एमओयू किया गया है। इस अवसर पर विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य अमिताभ बनर्जी ने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, नवाचार आधारित अध्ययन तथा अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं ट्रिपल आईटी के निदेशक ओ.पी. व्यास ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक सहयोग को और अधिक मजबूत करेगा। इस अवसर पर दोनों संस्थानों की ओर से रजिस्ट्रार पुण्य पटलानी,मिथिलेश चौबे एवं लखिंदर मुर्मू विज्ञान क्लब संयोजक सरोज शर्मा, आईटी प्रभारी योगेश्वरी पाल तथा कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष किरण बाला दुबे भी उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे