रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ ने छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रविवार को पुलिस लाइन, में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय विश्वरंजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा पुलिस सेवा के दौरान उनके उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विश्वरंजन एक कर्मठ, अनुशासित और दूरदर्शी पुलिस अधिकारी थे। उनका प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्त डीजीपी राजीव माथुर, संत कुमार पासवान, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गिरधारी लाल नायक, सेवानिवृत्त एडीजी यू.आर. नेताम, आईजी भारत सिंह, पी.एन. तिवारी, डीआईजी प्रवीर दास, एन.के.एस. ठाकुर, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के संरक्षक जी.एस. भामरा, अध्यक्ष बलराम हिरवानी, कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद उपाध्याय सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती व्ही.एस. चौबे, श्रीमती व्ही.के. चौबे एवं श्रीमती आई.एच. खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।