रायपुर

संत पवन दीवान सम्मान तिवारी और मिश्रा को
08-Mar-2026 8:06 PM
संत पवन दीवान सम्मान तिवारी और मिश्रा को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 मार्च। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज  द्वारा संस्कृति विभाग के सौजन्य से संत कवि पवन दीवान सम्मान समारोह शशांक शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के मुख्य आतिथ्य एवं संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, प्रो एस के पाण्डेय,संदीप शर्मा, सुरेश शर्मा के  विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।  विप्र भवन समता कॉलोनी में आयोजित समारोह में कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा स्वप्न द्रष्टा, पुरोधा संत कवि पवन दीवान के पुण्य  स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह  मे छत्तीसगढ़ के कवि व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। 

तत्पश्चात प्रसिद्ध लोक विभूति राकेश तिवारी एवं साहित्य कार अरविंद मिश्रा को शॉल, श्रीफल,स्मृति चिन्ह व 21000/ - प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रसिद्ध कवि मीर अली मीर, किशोर तिवारी,संध्यारानी शुक्ला, राजेश तिवारी सहित कवियों ने कविता पाठ कर पवन दीवान को श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के नरेंद्र तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।

संतोष उपाध्याय ने संत पवन दीवान ट्रस्ट की ओर से छात्रवृत्ति कोष हेतु 1 लाख रु का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के विद्वतजन उपस्थित थे।समारोह का संचालन डॉ मेघेश तिवारी एवं डॉ सुधीर शर्मा ने किया।


अन्य पोस्ट