रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। काली मंदिर के पास खड़ा 12 चक्का ट्रक ले भागने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रक को सारंगढ़ के सलीहा थाना इलाके से बरामद किया गया है। इनमें से एक नाबालिग है जो कुछ दिनों पहले ही माना बाल संप्रेक्षण गृह से रिहा हुआ था।
अमलीडीह निवासी मीना निर्मलकर निवासी थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार मीना के नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक सी जी 07 बी सी 9172 पंजीकृत है। इसे उसका पति वीरेन्द्र निर्मलकर चलाता है। होली त्यौहार होने से 2 मार्च को वीरेंद्र ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड न्यू राजेन्द्र नगर में खडी किया था। 6 मार्च के सुबह करीबन 04:00 बजे जाकर देखा तो उक्त ट्रक नहीं था। कोई अज्ञात चोर ट्रक को चोरी कर गए। पुलिस ने धारा 303(2) दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
रिपोर्ट कर्ताओं, आसपास के निवासियों से विस्तृत पूछताछ और घटना स्थल तथा उसके आसपास सहित टोल प्लाजा में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज की जांच की। इस दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रक को लेकर भागने के जिन-जिन मार्गों का उपयोग किया गया था, उन मार्गों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों को भी फॉलो किया गया। इस पर महासमुंद, सारंगढ़/बिलाईगढ़ पुलिस के समन्वय से दोनों को सलिहा में पकड़ा गया आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर निवासी रितेश दास उर्फ माईकल तथा बजरंगी परिहार के रूप में की ।उनसे ट्रक कीमत लगभग 16 लाख जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: रितेश दास उर्फ माईकल पिता राजेश दास 26 शहीद राजीव पाण्डेय नगर बनमाली बस्ती, बजरंगी परिहार 19 शहीद राजीव पाण्डेय आशादीप हॉस्पिटल के पीछे थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।