रायपुर

पांच लाख का रैनसम न देने पर बेटी के कथित फोटो वीडियो वायरल करने की मां को धमकी
07-Mar-2026 7:40 PM
पांच लाख का रैनसम न देने पर बेटी के कथित फोटो वीडियो वायरल करने की मां को धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। तिरूपति अपार्टमेंट निवासी महिला को पांच लाख रुपए का रैनसम न देने पर बेटी के कथित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। महिला ने कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार श्रीमती चांदनी जैन (49 ) निवासी 03, तिरूपति अपार्टमेंट, पुजारी पार्क के बाजू टैगोर नगर में रहतीं हैं। गुरुवार सुबह वह पुजारी पार्क के पीछे अपने डॉगी को घुमा रही थी।  तो हार्दिक जैन नाम का युवक  उसके पास आया और  धमकी देने लगा कि उसके पास तुम्हारी लडक़ी के फोटोग्राफ्स हैं यदि अपना भला चाहती हो तो  पांच लाख रू. दे दो नहीं तो बेटी की वीडियो व फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में वायरल कर देगा । इसी दौरान  वहाँ पर कुछ लोग आ गये तो वह वहां से भाग गया । उसके बाद हार्दिक श्रीमती जैन के मोबाईल पर शुक्रवार को दोपहर 4.03 बजे अपने मोबाईल  7987297780 से काल कर धमकी दिया। इस बार  कहा कि वह मेरे पति को आते जाते कहीं भी देखेगा तो उन्हें चाकू मार देगा और बेटी के उठा ले जायेगा जैसी धमकियां दिया। भयभीत महिला ने पुलिस से हार्दिक जैन के विरूद्ध अपराध दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।


अन्य पोस्ट