रायपुर

धारा 49(6) में संशोधन कर पेंशन भुगतान की बाध्यता समाप्त की जाए संसद में उठाने बृजमोहन से मिले पेंशनर
07-Mar-2026 7:39 PM
धारा 49(6) में संशोधन कर पेंशन भुगतान की बाध्यता समाप्त की जाए संसद में उठाने बृजमोहन से मिले पेंशनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में  प्रतिनिधिमंडल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की।

सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि  की धारा 49(6) के अंतर्गत मप्र एवं सीजी राज्यों के बीच पेंशन एवं परिवार पेंशन का वित्तीय दायित्व 74:26 के अनुपात में विभाजित है। इस प्रावधान के कारण महंगाई राहत (डीआर) एवं अन्य पेंशन संबंधी देयकों के भुगतान के लिए दोनों राज्यों के बीच अनिवार्य सहमति की बाध्यता रहती है।

महासंघ ने बताया कि इस व्यवस्था के कारण  दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख से अधिक पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को महंगाई राहत एवं अन्य देयकों का भुगतान समय पर नहीं मिल पाता।पिछले लगभग 25 वर्षों से यह समस्या लगातार बनी हुई है।बार-बार निवेदन किए जाने के बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग डेढ़ लाख पेंशनर और पेंशनर प्रभावित है

महासंघ ने सांसद से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण विषय को संसद में प्रश्न तथा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से उठाया जाए, ताकि केंद्र सरकार इस विषय पर स्पष्ट निर्णय लेते हुए आवश्यक संशोधन की दिशा में कदम उठाए।

संगठन की मांग है कि अधिनियम की धारा 49(6) में संशोधन अथवा विलोपन कर दोनों राज्यों को स्वतंत्र रूप से पेंशन एवं महंगाई राहत के भुगतान का अधिकार प्रदान किया जाए, जिससे पेंशनरों को समय पर उनका वैधानिक लाभ मिल सके।


अन्य पोस्ट