रायपुर

अफीम खेती-गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में कांग्रेस का कल पुतला दहन
07-Mar-2026 7:39 PM
अफीम खेती-गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में कांग्रेस का कल पुतला दहन

रायपुर, 7 मार्च। प्रदेश कांग्रेस ने दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक भाजपा नेता द्वारा कथित रूप से करीब 9.50 एकड़ में अफीम की खेती किए जाने के प्रकरण पर हमलावर है। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा 8 मार्च को जारी पत्र में कहा गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशे के कारोबार को संरक्षण देकर युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है।  इस पर  रविवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता आयोजित की जाएगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी को भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बताया है। पार्टी का कहना है कि रसोई गैस आमजनता की दैनिक जरूरत है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। इसके तहत जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट