रायपुर

खनन, निर्माण क्षेत्र में उपयोगी उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी 11 से
07-Mar-2026 7:37 PM
खनन, निर्माण क्षेत्र में उपयोगी उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी 11 से

रायपुर, 7 मार्च। खनन और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं मशीनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। नवा रायपुर में 11-14 मार्च को आईकॉनिक एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। इंडियन माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एक्सपो के प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय, संयुक्त सचिव गगन मिश्रा ने बताया इसमें देशभर में इन उद्योग से जुड़े हुए सभी निर्माता अपने उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान खरीददारों को छूट भी दी जाएगी।


अन्य पोस्ट